देश

ट्रक ने टैंपो को मारी टक्कर….12 की हुई मौत



गुरुवार सुबह करीब 11 बजे शाहजहांपुर जिले में भीषण हादसा हो गया। अल्हागंज क्षेत्र के सुगसुगी मोड़ के पास ट्रक की टक्कर से टैंपो सवार 12 लोगों की मौत हो गई। टैंपो सवार लोग मदनापुर के दमगड़ा गांव के रहने वाले थे। वह सभी पूस पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने के लिए फर्रुखाबाद के घटियाघाट के पांचाल घाट जा रहे थे। बताया गया कि कोहरा अधिक था, सामने से आए ट्रक ने टैंपो में मारी, टैंपो ट्रक में फंस गया, इसके बाद चालक ने ट्रक को बैक किया और दोबारा से टैंपो पर ट्रक चढ़ाकर भगा ले गया, इस वजह से जो लोग घायल भी थे तो उनकी भी मौके पर हो गई।

Advertisement

भीषण टक्कर के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई। इससे ट्रक चालक घबरा गया और फरार होने लगा। इसके लिए उसने टैंपो पर चढ़े ट्रक को बैक किया और घायलों को रौंदते हुए वहां से भाग निकला। चीख-पुकार सुनकर आस-पास लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को निकालने की कोशिश की गई लेकिन सभी की मौत हो चुकी थी। पुलिस को हादसे की जानकारी दी गई। मौक पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतकों के परिवारों को हादसे की जानकारी दी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button