बिलासपुर

बिलासपुर में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 7 वाहन जब्त.

(भूपेन्द्र सिंह राठौर) : बिलासपुर में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 वाहनों को जब्त किया है।खनिज विभाग की टीम ने कोटा, बेलगहना, कोनचरा, बिरकोना, सरकंडा, सिरगिट्टी, सिलपहरी और चकरभाठा सहित कई क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया।जांच के दौरान कोनचरा से अवैध रेत परिवहन करते 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े गए।

Advertisement

सिलपहरी में अवैध पत्थर उत्खनन करते 1 जेसीबी और 1 हाइवा जब्त किया गया।वहीं चकरभाठा क्षेत्र में मुरुम का अवैध परिवहन करते 3 हाइवा वाहनों पर कार्रवाई की गई।

Advertisement

कुल 1 जेसीबी, 4 हाइवा और 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत 7 वाहनों को जब्त कर सिरगिट्टी और चकरभाठा थाने में रखा गया है। विभाग का कहना है कि अवैध खनन के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन में लगे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

Related Articles

Back to top button