बिलासपुर

बिलासपुर में तेज रफ्तार बस का कहर, साइकिल सवार छात्र की मौत

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर जिले के रतनपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है, जहां तेज रफ्तार बस ने एक स्कूली छात्र को कुचल दिया। इस हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Advertisement

यह हृदयविदारक घटना साधीपारा के पास मुख्य मार्ग पर हुई। जानकारी के मुताबिक कक्षा सातवीं का छात्र जयवंत पटेल रोज की तरह साइकिल से स्कूल जा रहा था, तभी तेज रफ्तार और अनियंत्रित बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

Advertisement

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए छात्र को तुरंत अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन गंभीर चोटों के चलते उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही बस को भी जब्त कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।रफ्तार की लापरवाही ने छीनी एक मासूम की जिंदगी, सवालों के घेरे में सड़क सुरक्षा व्यवस्था।

Related Articles

Back to top button