छत्तीसगढ़

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बनाये गए पूर्व IAS गणेश शंकर मिश्रा…..

रायपुर। राज्य शासन ने प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग, छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि उनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।

Advertisement

सरकार की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि नियुक्ति से संबंधित सेवा शर्तें पृथक आदेश के माध्यम से जारी की जाएंगी। श्री मिश्रा लंबे समय तक विभिन्न विभागों में अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं और प्रशासनिक अनुभव के लिए जाने जाते हैं।

Advertisement

माना जा रहा है कि उनकी नियुक्ति से राज्य नीति आयोग को नीति निर्माण, विकास योजनाओं की मॉनिटरिंग और भविष्य की रणनीति तय करने में नई गति मिलेगी। सरकार की इस नियुक्ति को आगामी विकास एजेंडा के लिहाज से अहम कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button