बिलासपुर

एसबीआई मंगला का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और ब्लड डोनेशन कैंप, 150 लोगों ने उठाया लाभ

बिलासपुर के मंगला क्षेत्र में भारतीय स्टेट बैंक की मंगला शाखा ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर और ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया। यह शिविर ग्रीन गार्डन कॉलोनी स्थित कम्युनिटी हॉल में आयोजित किया गया, जिसमें करीब 150 लोगों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ लिया।

Advertisement

कार्यक्रम का उद्घाटन एसबीआई के मुख्य प्रबंधक दीपक शौर्य ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्टेट बैंक परिवार हमेशा सामाजिक कार्यों में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाता रहा है।शाखा प्रबंधक अनिकेत झा ने उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए बैंकिंग सेवाओं के साथ सामाजिक जिम्मेदारी निभाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Advertisement

शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने लोगों की स्वास्थ्य जांच की। महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. सैफिका सुल्तान ने महिलाओं का विशेष परीक्षण किया। वहीं त्वचा रोग, हड्डी रोग और जनरल मेडिसिन के विशेषज्ञों ने भी लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया, कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया गया। एसबीआई मंगला की इस पहल को स्थानीय लोगों ने सराहा।

 

 

Related Articles

Back to top button