छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 5.39 करोड़ की नकदी और सोना जब्त

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी के प्रवर्तन निदेशालय रायपुर क्षेत्रीय कार्यालय ने 30 अप्रैल को रायपुर, दुर्ग-भिलाई और बिलासपुर में एक साथ 13 ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम यानी पीएमएलए के तहत की गई।

Advertisement

तलाशी के दौरान 53 लाख रुपये नकद और करीब 3.234 किलोग्राम सोने के आभूषण बरामद किए गए, जिनकी कुल कीमत लगभग 5.39 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा कई अहम दस्तावेज और डिजिटल उपकरण भी जब्त किए गए हैं, जिनकी जांच जारी है।ईडी के मुताबिक, 2019 से 2022 के बीच शराब की खरीद, लाइसेंसिंग और बिक्री में अवैध कमीशन वसूली के लिए सुनियोजित आपराधिक साजिश रची गई थी। आर्थिक अपराध शाखा और भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो की एफआईआर के आधार पर जांच आगे बढ़ रही है।

Advertisement

अब तक इस मामले में 9 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं, करीब 380 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियां कुर्क की जा चुकी हैं। ईडी ने विशेष अदालत में 81 आरोपियों और संस्थाओं के खिलाफ छह अभियोग भी दायर किए हैं।फिलहाल ईडी का कहना है कि तलाशी में मिले नए सबूतों के आधार पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button