गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही

चंदन तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे….90 किलो चंदन लकड़ी जब्त

Advertisement

(उज्ज्वल तिवारी) : पेंड्रा। जिले की पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। जिसमे पुलिस और साइबर सेल की टीम ने अंतरराज्जीय चंदन तस्कर गिरोह के दो तस्कर गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपियों से पुलिस ने लगभग एक क्विंटल चंदन के पेड़, एक पिकअप वाहन सब कुल कीमत लगभग 12 लाख रुपए के सामान जप्त किया है,,पुलिस मामले के आगे की कार्यवाही में जग गई है। जिस पर जिले की पुलिस ने अंतरराज्जीय चंदन तस्कर गिरोह के दो तस्कर को चंदन की तस्करी करते गिरफ्तार किया है।

Advertisement

तस्करों के द्वारा चंदन की लकड़ी को मध्यप्रदेश से अनूपपुर जिले से काटकर छत्तीसगढ़ के गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले में ग्राहक की तलाश कर रहे थे जो इन्हें ऊंचे दाम में खरीद सके मामले की जानकारी मिलते ही जिले की गौरेला पुलिस और साइबर सेल की टीम ने तस्करों की योजना को नाकाम करते हुए उन्हें धर दबोचा था। वहीं पुलिस ने आरोपी तस्करों से 90 किलो चंदन लकड़ी को जप्त किया गया था जिसकी कीमत लगभग 7,20,000 रुपए की थी। साथ ही एक पिकअप वाहन जिसमें से आरोपी चंदन की लकड़ी की तस्करी कर रहे थे जिसका क्रमांक सीजी 10 ए वाई 7585, जिसकी कीमती 04 लाख, कुल कीमती 11,20,000 बरामद किया गया है।पूरे मामले में पुलिस ने दो आरोपी जितेंद्र सिंह सराठी पिता भानु सिंह सराठी उम्र 29 साल निवासी पोंडी सेमरहा टोला थाना जैतहरी जिला अनूपपुर हाल मुकाम मुड़ाटोला अंधियार खोह, मोतीलाल यादव पिता जमुना प्रसाद यादव उम्र 40 साल निवासी दर्री थाना गौरेला।को गिरफ्तार किया है। वहीं गौरेला पुलिस और साइबर सेल को पिकअप वाहन आने की सूचना पर पुलिस ने टीकरकला तिराहे के पास नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोककर चेक किया गया जिसमें तीन प्लास्टिक के बोरों पर चंदन की लकड़ी बरामद की गई। आरोपियों से पूछताछ पर पाया गया कि उक्त लकड़ी मध्यप्रदेश के अनूपुर जिले के भेलवा गांव के पास से चोरी कर काट कर लाए थे और ऊंचे दाम में बेचते। संरक्षित प्रजाति का वृक्ष होने से उक्त लकड़ी के परिवहन आदि का परमिट नही होने से लकड़ी व पिकअप को जप्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आरोपी पर धारा 41(1- 4)/379 सीआरपीसी आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

वहीं पुलिस ने आरोपी जितेंद्र सिंह सराठी पिता भानु सिंह सराठी उम्र 29 साल निवासी पोंडी सेमरहा टोला थाना जैतहरी जिला अनूपपुर हाल मुकाम मुड़ाटोला अंधियार खोह, एवम मोतीलाल यादव पिता जमुना प्रसाद यादव उम्र 40 साल निवासी दर्री थाना गौरेला को चंदन की लकड़ी के मामले में गिरफ्तार करते हुए कार्यवाही किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button