छत्तीसगढ़

दिल्ली दौरे से लौटे सीएम, पीएम मोदी से मुलाकात पर जताया आभार, बस्तर विकास का रोडमैप पेश

रायपुर – तीन दिवसीय दिल्ली प्रवास से लौटे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने राजधानी में मीडिया से बातचीत की। उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्हें देश के प्रधानमंत्री से मुलाकात का अवसर मिला। सीएम साय ने प्रदेश की तीन करोड़ जनता की ओर से नक्सलवाद की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।

Advertisement

सीएम साय ने बताया कि मुलाकात के दौरान बस्तर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर एक विस्तृत रोडमैप प्रधानमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर बस्तर को विकास की नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिससे क्षेत्र में शांति और समृद्धि सुनिश्चित हो सके।

Advertisement

वहीं आगामी चुनावों को लेकर मुख्यमंत्री साय ने विश्वास जताया कि देश की जनता का भरोसा एनडीए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। उन्होंने कहा कि असम सहित सभी राज्यों में भाजपा की स्थिति मजबूत है और निश्चित रूप से हर राज्य में एनडीए की सरकार बनेगी। साथ ही उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का स्वागत करते हुए कहा कि इस पहल से महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का रास्ता साफ होगा, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

Related Articles

Back to top button