बिलासपुर

अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक, फॉरेस्ट कर्मी की मौत

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – रतनपुर थाना क्षेत्र के रैनपुर के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में फॉरेस्ट विभाग के कर्मचारी अमरनाथ पटेल की मौत हो गई, जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों शासकीय कार्य से बिलासपुर गए थे और देर रात बाइक से वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

Advertisement

बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के चलते बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क के डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सवार दूर जा गिरे। हादसे के समय अमरनाथ पटेल ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

Advertisement

घटना के बाद घायल साथी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की अहमियत को उजागर करता है।

Related Articles

Back to top button