बिलासपुर

हाईवे पर हुड़दंग: बीच सड़क बाइक खड़ी कर युवकों ने बनाई रील

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां नेशनल हाईवे पर युवकों की लापरवाही भारी पड़ सकती थी।दरअसल, लालखदान-मस्तूरी मुख्य मार्ग पर कुछ युवक बीच सड़क पर बाइक खड़ी कर रील बनाते नजर आए। यह पूरा मामला नेशनल हाईवे 49 का बताया जा रहा है, जहां ट्रैफिक के बीच ही युवकों ने बिना किसी डर के यह खतरनाक स्टंट किया।

Advertisement

वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सड़क पर लगातार गाड़ियों का आना-जाना जारी है, बावजूद इसके युवक हाईवे के बीचो-बीच बाइक खड़ी कर वीडियो शूट कर रहे हैं।इस दौरान न सिर्फ ट्रैफिक नियमों की खुली धज्जियां उड़ाई गईं, बल्कि आम लोगों की जान को भी खतरे में डाला गया।वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद अब पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

Advertisement

हालांकि, पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है और वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या समय रहते कार्रवाई होगी या फिर इस तरह की लापरवाही किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही है।

Related Articles

Back to top button