बिलासपुर

जिला कोर्ट परिसर के सामने सड़क हादसा, युवक की मौत…..

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जिला कोर्ट परिसर के सामने ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। यह हादसा सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह के समय मोटरसाइकिल सवार युवक जिला कोर्ट के सामने से गुजर रहा था, तभी ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और एफआईआर दर्ज की जाएगी।

Advertisement

 

Related Articles

Back to top button