रायगढ़

नशे के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही, 250 इंजेक्शन और 160 टैबलेट्स के साथ युवक-युवती गिरफ्तार

रायगढ़ जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत चक्रधरनगर पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक युवक और युवती को प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार किया है। घटना रविवार, 22 जून की है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक और युवती पल्सर बाइक से कनकतुरा (ओडिशा) से रायगढ़ की ओर प्रतिबंधित दवाएं लेकर आ रहे हैं।

Advertisement

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एमसीएच अस्पताल मार्ग पर घेराबंदी कर दी। कुछ ही देर में बताए गए हुलिए के अनुसार दो संदिग्ध वहां पहुंचे और पुलिस को देखकर भागने लगे। लेकिन मुस्तैद टीम ने उन्हें तुरंत पकड़ लिया।

Advertisement

पूछताछ में युवक ने अपना नाम दुर्गेश देवांगन उर्फ पिंटू (31 वर्ष) और युवती ने खुद को कुमकुम महंत उर्फ सोनम (18 वर्ष 5 माह) बताया। दोनों रायगढ़ और सारंगढ़ जिले के रहने वाले हैं।

पुलिस ने उनके पास से बरामद किया:

250 प्रतिबंधित Pentazocine इंजेक्शन

160 प्रतिबंधित Nitrazohm-10 टैबलेट

एक पल्सर मोटरसाइकिल
कुल जब्ती की अनुमानित कीमत — ₹1 लाख 8 हजार रुपये।

पुलिस ने NDPS एक्ट की धारा 22 और 29 के तहत अपराध क्रमांक 278/2025 दर्ज कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने यह स्वीकार किया है कि वे इन दवाओं को बिक्री हेतु ला रहे थे।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अमित शुक्ला के नेतृत्व में उप निरीक्षक गेंदलाल साहू सहित आरक्षक सुशील मिंज, चंद्रकुमार बंजारे, मिनकेतन पटेल और महिला आरक्षक एलीशा टोप्पो एवं माधुरी राठिया की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button