
(भूपेंद्र सिंह राठौर) बिलासपुर कलेक्टर के आदेश पर एवं एसडीएम बिल्हा के मार्गदर्शन में राजस्व और खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा तहसील बोदरी के ग्राम पिरैया एवं नगाड़ाडीह में अवैध रेत भंडारण के खिलाफ बड़ी छापामार कार्रवाई की गई।
इस कार्रवाई में अज्ञात व्यक्ति द्वारा 435 ट्रैक्टर रेत को 17 अलग-अलग स्थानों पर डंप किया गया था, जिसे जब्त कर ग्राम पंचायत पिरैया के सरपंच को सुपुर्द किया गया।
वहीं, ग्राम नगाड़ाडीह में रामलाल रात्रे द्वारा अवैध रूप से भंडारित 40 ट्रैक्टर रेत को भी जब्त कर पंचायत उप सरपंच के हवाले किया गया।

इस अभियान में राजस्व विभाग से बोदरी तहसीलदार संदीप साय, नायब तहसीलदार ओमप्रकाश चंद्रवंशी, माइनिंग इंस्पेक्टर राजू यादव, हल्का पटवारी, संबंधित ग्रामों के सरपंच एवं कोटवार की उपस्थिति रही।
प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि अवैध खनन एवं रेत भंडारण के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।




