पुलिस विभाग में फेरबदल, 16 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ शशिमोहन सिंह ने तत्काल प्रभाव से 16 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जारी सूची में निरीक्षक, उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों के नाम शामिल हैं। कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को रक्षित केंद्र से विभिन्न थानों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक रोशन कौशिक को थाना प्रभारी भूपदेवपुर, धर्माराम तिर्की को थाना प्रभारी कापू, रोहित बंजारे को यातायात थाना प्रभारी तथा नारायण सिंह मरकाम को थाना प्रभारी अंजाक बनाया गया है। वहीं निरीक्षक अनुरंजन लकड़ा को रक्षित केंद्र रायगढ़ भेजा गया है।
इसके अलावा उप निरीक्षक ईश्वर यादव को रेंगालमुड़ा चौकी प्रभारी, विजय कुमार एक्का को थाना कोतवाली तथा संजय नाग को साइबर थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सहायक उप निरीक्षक अमित मिंज, राजेश दर्शन, प्रेमसाय भगत और राजेंद्र सिंह पटेल सहित अन्य पुलिसकर्मियों के भी नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए गए हैं।
आदेश में एक प्रधान आरक्षक और दो आरक्षकों का भी तबादला किया गया है। यह आदेश 18 जुलाई 2026 से तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। पुलिस विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को शीघ्र नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।



