स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले, रिलायंस स्मार्ट बाजार को लगा 12 हजार का झटका.

(दिलीप जगवानी) : बिलासपुर – एक्सपायरी चोको फ्लेक्स बदलकर नहीं देना रिलायंस कंपनी को भारी पड़ा। उपभोक्ता की शिकायत पर इसे स्वास्थ्य के साथ गंभीर लापरवाही और धोखा करार देते हुए उपभोक्ता फोरम बिलासपुर ने खरीददार को उसका 94 रुपए नौ प्रतिशत ब्याज के साथ लौटाने, मानसिक क्षतिपूर्ति 2हजार देने आदेशित किया है।
फोरम के सदस्य आलोक कुमार पाण्डेय ने बताया छत्तीस मॉल मे संचालित रिलायंस स्मार्ट बाजार से बिल लेकर खरीदा चोको फ्लेक्स के पैकेट पर अंकित डेट देखने पर खरीददार राहुल लाल ने वहां इसकी शिकायत कर एक्सपायर खाद्य सामाग्री वापस लेने कहा लेकिन बाजार प्रबंधन ने इंकार करते हुए रुपए लौटाने से मना कर दिया।
उपभोक्ता फोरम ने रिलायंस के स्थानीय स्मार्ट बाजार पर वाद व्यय 3हजार और विधिक सहायता केंद्र मे जुर्माना राशि 5हजार जमा कराने आदेश पारित किया है। यह मामला उपभोक्ता की जागरूकता और अपने अधिकार के प्रति सचेत होने से न केवल प्रकाश मे आया बल्कि प्रबंधन को उसके गलत आचरण के लिए दंडित कराने सफल रहा।




