बिलासपुर

मासूम की होशियारी से बच गयी आबरू, आरोपी की हुई धुनाई, पहुँचा हवालात.

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर – तोरवा इलाके से एक ऐसी खबर सामने आई है जो एक तरफ इंसानियत को शर्मसार करती है, तो दूसरी तरफ मासूम बच्ची की समझदारी समाज के लिए मिसाल बन गई। 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश करने वाले आरोपी को घरवालों ने पकड़कर पहले जमकर सबक सिखाया और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है, जहां परमेश्वर पटेल नामक युवक ने 500 रुपए का लालच देकर 9 साल की मासूम के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। लेकिन बच्ची ने डरने की बजाय होशियारी दिखाई और दौड़कर सीधे अपने चाचा को पूरी बात बता दी।

Advertisement

बच्ची की तत्परता ने बड़ी अनहोनी को टाल दिया।परिजनों ने आरोपी को तुरंत धर दबोचा और उसकी जमकर खातिरदारी की। इसके बाद उसे थाना तोरवा पुलिस के हवाले कर दिया गया। थाना प्रभारी अभय सिंह बैस के मुताबिक आरोपी पर छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।जानकारी के मुताबिक, आरोपी परमेश्वर पटेल पहले भी छेड़छाड़ के मामले में जेल जा चुका है।

Advertisement

 

Related Articles

Back to top button