बिलासपुर में सीबीआई की एंट्री, SECL अधिकारियों से भी हुई पूछताछ…..

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर – छत्तीसगढ़ में हुए करोड़ों के कोयला घोटाले मामले में सीबीआई की टीम बिलासपुर पहुंची है। 50 से अधिक सदस्य दो अलग-अलग हिस्सों में बंटे हैं और कोल घोटाला मामले की जांच कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के कांग्रेस कार्यकाल में हुए करोड़ों रुपए के कोयला घोटाले मामले में बिलासपुर के कई कांग्रेसी नेताओं के अलावा कोयले के कारोबारी से भी पूछताछ चल रही है। सीबीआई की तरफ से इस पर औपचारिक बयान तो जारी नहीं किया गया है लेकिन भीतर ही भीतर बिलासपुर के अलावा रायगढ़ बिलासपुर और सरगुजा जिले के कुछ जगहों पर सीबीआई की टीम सक्रिय है और लगातार अधिकारियों से पूछताछ जारी है।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में हुए कोयला घोटाले की जांच की आज SECL अधिकारियों तक भी पहुंच गई है। बिलासपुर मुख्यालय सहित अन्य जगह पहुंचकर सीबीआई की टीम यहां हुए कोयले के प्रोडक्शन और उनके डिस्पैच के दस्तावेज खंगाल रही है। जानकारी बता रहे हैं कि कोयला घोटाले में दो अलग-अलग तरह की जांच जारी है। सीबीआई की एक टीम कांग्रेस नेताओं के कार्यकाल में हुए घोटाले और दूसरी टीम देशभर में कोयला सप्लाई करने वाली SECl कंपनी के अधिकारियों से पूछताछ कर रही है। शनिवार को सीबीआई की टीम बिश्रामपुर के कोयला खदान में गई थी और वहां भी कुछ दस्तावेज इकट्ठा किया गया है। कुल मिलाकर दो अलग-अलग तरह की जांच सीबीआई कर रही है और जानकारी बता रहे हैं कि इस लिंक बनाकर कांग्रेस और कंपनी के अधिकारियों का तार जोड़ने का प्रयास चल रहा है।
छत्तीसगढ़ में करोड़ों का कुल घोटाला कई अधिकारी जेल में : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के कार्यकाल में कोयला घोटाला पूरे देश में चर्चा का विषय बना है क्योंकि इसमें सिंडिकेट बनाकर करोड़ों के कोयला की खरीदी बिक्री का खेल और टेंडर का मामला भी सामने आया है। यही वजह है कि सीबीआई की टीम इस मामले में पूरी तरह सक्रिय दिख रही है और छत्तीसगढ़ के कई नेता और अधिकारी पूर्व में कोल घोटाले के कारण ही जेल में है। ईडी और सीबीआई मिलकर उन भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सबूत इकट्ठे कर रही है जिन्होंने छत्तीसगढ़ की पहचान बन चुके कोयले का बड़ा घोटाला किया है और टेंडर में भी गड़बड़ी की गई है।




