बिलासपुर

बिलासपुर रेंज के नए आईजी रामगोपाल गर्ग ने संभाला पदभार.

बिलासपुर – राज्य सरकार द्वारा गुरुवार देर रात जारी किए गए तबादला आदेश के तहत दुर्ग के आईजी रामगोपाल गर्ग को बिलासपुर रेंज का नया पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है।

Advertisement

शुक्रवार को रामगोपाल गर्ग ने औपचारिक रूप से बिलासपुर रेंज के आईजी का पदभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह सहित रेंज के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं स्टाफ मौजूद रहे।

Advertisement

पदभार संभालने के बाद आईजी रामगोपाल गर्ग ने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और रेंज की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम जनता की सुरक्षा, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और पुलिस की संवेदनशीलता उनकी प्राथमिकता रहेगी।नए आईजी के पदभार संभालने से बिलासपुर रेंज में पुलिस प्रशासन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय होने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button