छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बारिश का रेड अलर्ट, गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी

(भूपेंद्र सिंह राठौर ) : अगर अगले दो दिनों में घर से बाहर निकलने का प्लान है… तो छाता साथ रखना बिल्कुल मत भूलिए। क्योंकि छत्तीसगढ़ में अब बादल पूरी ताकत से बरसने वाले हैं। मौसम विभाग ने साफ कहा है कि अगले 48 घंटे प्रदेश में बारिश का दौर तेज रहेगा। कई इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है।

Advertisement

पिछले 24 घंटों में सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश हुई। सूरजपुर में सबसे ज्यादा 19 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। करतला और छाल में 15-15 सेंटीमीटर, तमनार में 12 सेंटीमीटर, जबकि अंबिकापुर और लटोरी में 10-10 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। रायपुर समेत कई जिलों में दिनभर झमाझम बारिश होती रही।

Advertisement

मौसम विभाग के मुताबिक अभी राहत नहीं मिलने वाली। मॉनसून पूरी तरह सक्रिय है और अगले दो दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कई इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना है। खासकर मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश, गरज-चमक और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है।

 

लगातार हो रही बारिश से तापमान में भी गिरावट आई है। बिलासपुर और पेंड्रा रोड में अधिकतम तापमान सिर्फ 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

 

Related Articles

Back to top button