छत्तीसगढ़

टी. प्रकाश राव ने रचा इतिहास, पावरलिफ्टिंग में ट्रिपल गोल्ड के साथ नेशनल रिकॉर्ड कायम

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – छत्तीसगढ़ और रेलवे परिवार के लिए गर्व की खबर…खड़कपुर में आयोजित सीनियर पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में रेलवे के टीटी पद पर कार्यरत टी. प्रकाश राव ने ना सिर्फ गोल्ड मेडल जीता… बल्कि 105 किलोग्राम कैटेगरी में नेशनल रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

Advertisement

बीते दिन पश्चिम बंगाल के खड़कपुर में आयोजित सीनियर पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के बेटे और रेलवे में टीटी के पद पर पदस्थ टी. प्रकाश राव ने इतिहास रच दिया। 105 किलोग्राम वज़न वर्ग में भाग लेते हुए प्रकाश राव ने कुल 480 किलोग्राम वजन उठाकर नया नेशनल रिकॉर्ड कायम किया। यही नहीं, उन्होंने पावरलिफ्टिंग के तीनों इवेंट्स टोटल लिफ्ट, ओपन बेंच प्रेस और ओपन डेडलिफ्ट तीनों में गोल्ड मेडल जीतकर ट्रिपल गोल्ड का कारनामा कर दिखाया। रेलवे में टीटी के रूप में अपनी ड्यूटी पूरी जिम्मेदारी से निभाने वाले प्रकाश राव पिछले कई वर्षों से खेलों के प्रति समर्पित रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि से न केवल रेलवे परिवार गर्व महसूस कर रहा है, बल्कि उन्होंने पूरे छत्तीसगढ़ का भी नाम रोशन किया है। खेल प्रेमियों के लिए प्रेरणा बन चुके टी. प्रकाश राव का मानना है कि यदि मेहनत और लगन हो, तो कोई भी मुकाम नामुमकिन नहीं होता।

Advertisement

Related Articles

Back to top button