बिलासपुर

करही-सगमा के बीच कॉर्ड रेल लाइन को रेलवे बोर्ड की मंजूरी

 

Advertisement

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – मध्य प्रदेश में रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी पहल की गई है। रेलवे बोर्ड ने करही और सगमा के बीच 5.31 किलोमीटर लंबी नई कॉर्ड रेल लाइन को मंजूरी दे दी है। यह परियोजना पश्चिम मध्य रेलवे ज़ोन के तहत अम्ब्रेला वर्क योजना में शामिल की गई है।

Advertisement

इस कॉर्ड रेल लाइन के निर्माण पर करीब 165.20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। परियोजना का उद्देश्य मौजूदा रेलवे लाइनों की क्षमता को बढ़ाना, ट्रैफिक को डायवर्ट करना और रूटों को सीधे जोड़ना है ताकि समय और संसाधनों की बचत हो सके।

करही स्टेशन सतना-पन्ना-खजुराहो निर्माणाधीन रेल लाइन का हिस्सा है, जबकि सगमा स्टेशन सतना-मानिकपुर-प्रयागराज डबल लाइन पर स्थित है। प्रस्तावित लाइन सतना स्टेशन पर ट्रेनों की निर्भरता को कम करेगी, जिससे इंजन बदलने की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी और ट्रेनों की आवाजाही सुगम होगी।

इस नई लाइन से सतना, पन्ना और खजुराहो जैसे महत्वपूर्ण पर्यटन और औद्योगिक शहरों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। साथ ही, क्षेत्रीय व्यापार, माल ढुलाई और औद्योगिक विकास को भी नया बल मिलेगा।

यह रेल परियोजना मध्य प्रदेश में कनेक्टिविटी, पर्यटन और आर्थिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। करही-सगमा कॉर्ड लाइन भविष्य की रेल यातायात चुनौतियों को कम करने में सहायक होगी।

Related Articles

Back to top button