छत्तीसगढ़

शराब घोटाले मामले में ACB-EOW की बड़ी कार्रवाई, सुकमा-दंतेवाड़ा-जगदलपुर में छापेमारी

जगदलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। शराब घोटाले को लेकर ACB और EOW की टीमों ने सुकमा, दंतेवाड़ा और जगदलपुर में एक साथ छापेमारी की है।

Advertisement

बताया जा रहा है कि ये छापे पूर्व मंत्री कवासी लखमा के करीबी लोगों के ठिकानों पर मारे जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, आधा दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर कार्रवाई चल रही है।

Advertisement

सुकमा और तोंगपाल के अलावा, जगदलपुर के सनसिटी इलाके में भी छापे की खबर है। फिलहाल अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं, लेकिन घोटाले से जुड़े दस्तावेज़ों की तलाश जारी है। ACB और EOW की संयुक्त कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मामले की विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Related Articles

Back to top button