देश

केदारनाथ धाम जाते वक्त हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश

उत्तराखंड में एक बार फिर हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है। केदारनाथ धाम को जा रहा हेलीकाप्टर क्रैश हो गया। हालांकि, राहत की बात रही कि हेलकॉप्टर के क्रैश होने से किसी की जान नहीं गई है। सूत्रों की बात मानें तो हेलीकॉप्टर मेडिकल सेवा के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। विदित हो कि पिछले दिनों उत्तरकाशी जाते वक्त हैलीकॉप्टर क्रैश होने से 6 तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई थी।

Advertisement

हेलीकॉप्टर इमरजेंसी मेडिकल सेवा का हेलीकॉप्टर था जो ऋषिकेश स्थित एम्स से केदारनाथ के लिए से चला था, इसमें दो डॉक्टर एक पायलट सवार था। केदारनाथ हेलीपैड से 20 मीटर पहले हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ। बतायाग गया है कि तीनों लोग सुरक्षित हैं। आपको बता दें कि इससे पहले बदरीनाथ धाम में भी पिछले दिनों हेलीकॉप्टर की इमेरजेंसी लैंडिंग की गई थी।

Advertisement

Related Articles

Back to top button