छत्तीसगढ़

श्रीनगर में छत्तीसगढ़ के पर्यटक सुरक्षित, सरकार रेस्क्यू में जुटी….

रायपुर – 22 अप्रैल को श्रीनगर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद छत्तीसगढ़ के 75 पर्यटक वहां फंसे हुए हैं। इनमें भिलाई के 10 और रायपुर के 65 लोग शामिल हैं। सभी को भारी सुरक्षा के बीच एक होटल में रोका गया है।

Advertisement

हमले में 26 लोगों की मौत हुई और 20 से ज्यादा घायल हैं। मृतकों में यूपी, गुजरात, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों के नागरिक और कुछ विदेशी टूरिस्ट भी शामिल हैं। छत्तीसगढ़ सरकार लगातार पर्यटकों को सुरक्षित निकालने के प्रयास में जुटी है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button