खेल

एशिया कप से पहले आई बड़ी खबर….पाकिस्तान में नहीं खेलेगा भारत

एशिया कप से पहले बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय खेल मंत्रालय ने कहा है कि भारतीय टीम पाकिस्तान में प्रतियोगिताओं में भाग नहीं लेगी। साथ ही पाकिस्तानी टीमों को भारत में द्विपक्षीय मैच खेलने की भी अनुमति नहीं दी जाएगी। खेल मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि भारत और पाकिस्तान किसी भी द्विपक्षीय खेल मुकाबले में शामिल नहीं होंगे, लेकिन क्रिकेट टीम को अगले महीने एशिया कप में खेलने से नहीं रोका जाएगा।

Advertisement

 

Advertisement

खेल मंत्रालय के एक सूत्र ने कहा कि हम भारतीय क्रिकेट टीम को एशिया कप में खेलने से नहीं रोकेंगे क्योंकि यह मल्टीनेशन टूर्नामेंट है। उन्होंने आगे कहा कि लेकिन पाकिस्तान को द्विपक्षीय प्रतियोगिताओं के लिए भारतीय धरती पर आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। लेकिन हम उन्हें मल्टीनेशन टूर्नामेंट में हिस्सा लेने से नहीं रोकेंगे क्योंकि हम ओलंपिक चार्टर का पालन करेंगे।

दरअसल, खेल मंत्रालय ने भारतीय टीम को लेकर नई नीति का ऐलान किया है। यह नीति तत्काल प्रभाव से लागू है। मंत्रालय की नीति में कहा गया है कि पाकिस्तान से जुड़े खेल आयोजनों के प्रति भारत का दृष्टिकोण उस देश के साथ व्यवहार में उसकी समग्र नीति को दर्शाता है। इसमें आगे कहा गया है कि जहां तक एक-दूसरे के देश में द्विपक्षीय खेल आयोजनों का सवाल है, भारतीय टीमें पाकिस्तान में प्रतियोगिताओं में भाग नहीं लेंगी। न ही हम पाकिस्तानी टीमों को भारत में खेलने की अनुमति देंगे। हालांकि, मल्टीनेशन टूर्नामेंट पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button