रायपुर

डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस की तैयारी तेज, पुलिस अधिकारियों की अहम बैठक शुरू

रायपुर – आगामी डीजीपी–आईजी कॉन्फ्रेंस की तैयारियों को लेकर रायपुर में आज महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। रायपुर के C4 बिल्डिंग में शुरू हुई इस बैठक में रायपुर संभाग के सभी एसपी, तथा प्रदेश के विभिन्न संभागों के आईजी शामिल हुए। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने सम्मेलन से जुड़े सुरक्षा, प्रोटोकॉल, प्रेजेंटेशन और लॉजिस्टिक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की।

Advertisement

गौरतलब है कि यह अहम डीजीपी–आईजी बैठक 28 नवंबर से नवा रायपुर में आयोजित की जाएगी, जिसके मद्देनज़र सभी जिला और संभाग स्तरीय पुलिस अधिकारियों को तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement

आज की मीटिंग में प्रदेशस्तरीय रणनीति, कानून व्यवस्था की समीक्षा और कॉन्फ्रेंस के दौरान होने वाले सत्रों की रूपरेखा भी तय की गई। अधिकारी पूरे कार्यक्रम को सुचारू और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक बिंदुओं पर मंथन करते नजर आए। कुल मिलाकर, नवा रायपुर में होने वाली डीजीपी–आईजी कॉन्फ्रेंस के लिए पुलिस विभाग ने तैयारियों को अब अंतिम गति दे दी है।

Related Articles

Back to top button