बिलासपुर

प्रयास ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स के प्रयास पब्लिक स्कूल में वार्षिक दिवस का भव्य आयोजन एवं शिक्षा में उत्कृष्टता की मिसाल

बिलासपुर के राजकिशोर नगर, मोपका स्थित प्रयास ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स के प्रयास पब्लिक स्कूल में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ वार्षिक दिवस का आयोजन किया गया। अभिभावकों एवं गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ा दी।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अर्चना झा (एडिशनल एस पी बिलासपुर ), अनिल टाह, वरिष्ठ समाजसेवी एवं संस्थापक – शोभा टाह फाउंडेशन उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. अरुण अग्रवाल, पूर्व चीफ ऑफ मेडिकल (भारत सरकार) उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अन्य विशिष्ट अतिथियों में डॉ. चरणजीत सिंह गंभीर (संचालक – करतार फ्यूल्स), भुवन वर्मा (संयोजक – हरिहर ऑक्सीज़ोन), डॉ. पलक जायसवाल, डॉ. गीतिका शर्मा, विंकु भाटिया (मोटिवेशनल स्पीकर), निखिल केसरवानी (समाजसेवी), डॉ. मुकेश शर्मा, मनीष जैन, सश्मिता शर्मा, निहारिका मैम एवं रीना शर्मा उपस्थित रहे।

Advertisement

अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रयास ग्रुप शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सफलता प्राप्त कर रहा है और भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने वार्षिक उत्सव में प्रस्तुत किए गए सभी कार्यक्रमों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की मेहनत की प्रशंसा की।

Advertisement

 

इस अवसर पर छात्रों ने गीत-संगीत, नृत्य और सामाजिक विषयों पर आधारित नाटकों की शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। रामायण पर आधारित नाट्य प्रस्तुति ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया। पूरा कार्यक्रम सांस्कृतिक और धार्मिक भावनाओं से ओत-प्रोत रहा, जिसे देखकर दर्शक खड़े होकर तालियाँ बजाने पर मजबूर हो गए।

कार्यक्रम की मेज़बानी वाइस प्रिंसिपल शांति मानिकपुरी मैम ने की। उन्होंने स्कूल की उपलब्धियाँ, प्राप्त सम्मान, स्कूल की स्ट्रेंथ और विभिन्न शैक्षणिक व सह-शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दर्शकों को दी।

प्रयास ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमेन डॉ. सचिन यादव ने अपने संबोधन में बताया कि स्कूल ने अपने 10 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं और इन वर्षों में कई उपलब्धियाँ हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि वार्षिक समारोह हर छात्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इससे उनमें आत्मविश्वास का विकास होता है।प्रयास पब्लिक स्कूल आज शिक्षा के क्षेत्र में एक मिसाल बन चुका है। यहाँ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन और सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। अनुभवी शिक्षकों की टीम, आधुनिक शिक्षण पद्धति, स्मार्ट क्लास, प्रयोगशालाएँ, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियाँ और नैतिक शिक्षा – ये सभी प्रयास पब्लिक स्कूल को एक भरोसेमंद शैक्षणिक संस्था बनाते हैं।

 

स्कूल प्रबंधन का उद्देश्य है कि हर छात्र में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित हो। यही कारण है कि आज प्रयास पब्लिक स्कूल के छात्र शिक्षा, खेल, कला और विभिन्न प्रतियोगिताओं में जिले और राज्य स्तर पर स्कूल का नाम रोशन कर रहे हैं।प्रयास पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डा पद्माकर व कॉर्डिनेटर विक्की सोनी ने सभी अतिथियों व अभिभावकों का आभार प्रदर्शन किया ।

 

अभिभावकों का विश्वास और सहयोग स्कूल की सबसे बड़ी ताकत है। लगातार मिल रहे सकारात्मक परिणाम इस बात का प्रमाण हैं कि प्रयास पब्लिक स्कूल सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। प्रयास पब्लिक स्कूल – जहाँ शिक्षा सिर्फ पढ़ाई नहीं, बल्कि उज्ज्वल भविष्य की नींव है।

Related Articles

Back to top button