छत्तीसगढ़

पद्म पुरस्कारों की घोषणा: 131 हस्तियों को मिलेगा सम्मान, छत्तीसगढ़ से दो नाम शामिल

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। इस वर्ष कुल 131 हस्तियों को विभिन्न क्षेत्रों में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी सूची के अनुसार 13 लोगों को पद्म भूषण और 113 हस्तियों को पद्म श्री सम्मान दिया जाएगा।

Advertisement

इस सूची में छत्तीसगढ़ से भी दो नाम शामिल हैं, जिन्हें उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान से नवाजा जाएगा। पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल हैं, जो कला, साहित्य, शिक्षा, समाज सेवा, विज्ञान, खेल और अन्य क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान के लिए प्रदान किए जाते हैं।

Advertisement

इन सभी सम्मानित हस्तियों को राष्ट्रपति द्वारा औपचारिक समारोह में पद्म पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button