अवैध शराब पर पुलिस की कार्रवाई, महिला समेत तीन गिरफ्तार

(धीरेंद्र मेहता) : बिलासपुर/चकरभाठा। चकरभाठा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई कर महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कच्ची महुआ शराब और देसी प्लेन शराब जब्त की है। जब्त शराब की कुल अनुमानित कीमत करीब 22 हजार रुपए बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में राधा वर्मा, लछच्ची सौरा निवासी चकरभाठा कैंप तथा आर्यन रात्रे निवासी नगाराडीह शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है, जिसका उपयोग शराब परिवहन में किए जाने की आशंका है।
चकरभाठा पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस ने कहा है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।




