रायपुर

ट्रक से टकराई पिकअप, क्लीनर की मौत, ड्राइवर घायल….

रायपुर – धरसीवां थाना क्षेत्र के सांकरा इलाके में दूसरे दिन लगातार एक और भीषण सड़क हादसा हुआ है। सिलतरा चौकी अंतर्गत रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन खड़े ट्रक से जा टकराई, जिससे पिकअप में सवार क्लीनर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि पिकअप के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

Advertisement

गौरतलब है कि रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर लगातार हो रहे हादसों से यह सड़क अब खूनी हाईवे बनती जा रही है। स्थानीय लोगों ने हादसों पर नियंत्रण के लिए ट्रैफिक और वाहनों की गति पर सख्त निगरानी की मांग की है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button