बिलासपुर

होटल पैट्रिशियन मे हुक्का पार्टी, पुलिस की छापेमारी मे 7 पकड़ाए. आखिरकार किसके संरक्षण मे हो रही नशाखोरी

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर – प्रदेश में हुक्के पर प्रतिबंध के बावजूद होटलों और बारों में हुक्का परोसा जा रहा है। ऐसा ही एक मामला होटल पैट्रिशियन में सामने आया, जहां पुलिस ने छापेमारी कर 5 युवक और 2 युवतियों को हुक्का और शराब पार्टी करते पकड़ा।

Advertisement

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सिरगिट्टी पुलिस ने होटल के आगंतुक रजिस्टर की जांच की और सभी कमरों की तलाशी ली। कमरा नंबर 2008, जो तुषार अग्रवाल के नाम पर बुक था, जिसमें दीपेश हरिरमानी, नवीन पाल, रोहन हाजरा, अविनाश सिंह ठाकुर, अजय मौर्य मिले।वहां अवैध रूप से हुक्का और शराब का सेवन होता पाया गया।

Advertisement

पुलिस ने COTPA एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की है। साथ ही होटल प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया है क्योंकि कमरे में ठहरे लोगों का विवरण रजिस्टर से मेल नहीं खा रहा था। इस मामले में नगरीय निकाय विभाग को भी पत्राचार कर सख्त वैधानिक कार्रवाई की संस्तुति की गई है।

पुलिस का कहना है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और भविष्य में भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button