छत्तीसगढ़रायपुर

भारतमाला प्रोजेक्ट के कंटेनर में भीषण आग, दो मजदूरों की जलकर मौत

 

Advertisement

(रायपुर ब्यूरो) भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत काम कर रही साइट से एक बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आ रही है। अभनपुर क्षेत्र में प्रोजेक्ट स्थल पर खड़े एक कंटेनर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि कंटेनर में मौजूद दो मजदूरों की जलकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य किसी तरह जान बचाकर बाहर निकलने में सफल रहे।

Advertisement

प्राथमिक जांच के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि कंटेनर के अंदर विद्युत व्यवस्था असुरक्षित ढंग से की गई थी, जिससे यह हादसा हुआ।

घटना के बाद से शालीमार कंपनी, जो इस प्रोजेक्ट पर कार्यरत है, पर गंभीर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कंपनी ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी की थी और कंटेनर में काम कर रहे श्रमिकों के लिए जरूरी सुरक्षा उपाय नहीं किए गए थे।

फायर ब्रिगेड और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और घटना की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की शिनाख्त और परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया जारी है।

 

Related Articles

Back to top button