जांजगीर-चाम्पा

शराब दुकान से चोरी हुआ लॉकर नहर से बरामद….

जांजगीर-चांपा – नैला चौकी पुलिस ने ग्राम बोड़सरा के शराब दुकान से चोरी हुए लॉकर को बरामद कर लिया है।जानकारी के मुताबिक, 18 जुलाई को आरोपियों ने दुकान का ताला तोड़कर दीवार उखाड़ी और लॉकर से लगभग 2 लाख 40 हज़ार रुपए निकालकर लॉकर को नहर में फेंक दिया था।

Advertisement

 

Advertisement

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी मुकेश सूर्यवंशी और उसके साथी नितेश पंडित उर्फ विक्की को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने वारदात कबूल की। आरोपी की निशानदेही पर नैला सिवनी बड़ी नहर से लॉकर बरामद किया गया।

 

पुलिस ने आरोपियों पर धारा 331(4), 305(A), 3(5), BNS के तहत कार्रवाई की है।इस पूरी कार्यवाही में नैला चौकी प्रभारी उप निरीक्षक विनोद जाटवर और उनकी टीम का अहम योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button