देश

दुनिया भर में माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर डाउन….

नई दिल्ली – दुनिया भर में माइक्रोसॉफ्ट के सर्वन डाउन हो गए हैं। इससे विमान सेवाओं से लेकर रेलवे और अन्य सेवाएं भी बाधित हुई हैं। दुनिया भर के कई देश इससे प्रभावित हुए हैं। भारत भी इसे आउटेज से प्रभावित हुआ है। इंटरनेट के वैश्विक आउटेज ने भारतीय उपमहाद्वीप को बुरी तरह से प्रभावित किया है। आइये जानते हैं भारत में इस आउटेज का क्या प्रभाव पड़ा है।

Advertisement

दरअसल, माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर डाउन होने के बाद भारत में कई एयरलाइंस को अपने परिचालन में व्यवधान का सामना करना पड़ा है। ऐसे में कई उड़ानों को रोक दिया गया है। उड़ानों के चेक-इन से लेकर टिकट बुकिंग तक में समस्या हो रही है। इसके अलावा भारत में बैंकिंग सेवाओं पर भी असर देखने को मिला है।

Advertisement

एक्स पर एक बयान में स्पाइसजेट ने कहा, “हम वर्तमान में उड़ान व्यवधानों पर अपडेट प्रदान करने में एक तकनीकी समस्या का सामना कर रहे हैं। हमारी टीम इस मुद्दे को सुलझाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है। हमें हुई किसी भी असुविधा के लिए खेद है और समस्या का समाधान हो जाने पर हम आपको सूचित करेंगे। आपके धैर्य एवं सहयोग के लिए धन्यवाद।

दिल्ली एयरपोर्ट ने एक्स पर पोस्ट किया, “वैश्विक आईटी मुद्दे के कारण, दिल्ली हवाई अड्डे पर कुछ सेवाएं अस्थायी रूप से प्रभावित हुईं। हम अपने यात्रियों को असुविधा कम करने के लिए अपने सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे एयरलाइन के संपर्क में रहें।” अद्यतन उड़ान जानकारी के लिए संबंधित या ज़मीन पर सहायता डेस्क।”

Related Articles

Back to top button