बिलासपुर

मंगला चौक मे तंदरुस्त पेड़ किया जमीदोज, साजिश के तहत कई भागो मे हुआ गायब.

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – एक तरफ ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के तहत शहर में हरियाली बढ़ाने के लिए पौधारोपण हो रहा है… वहीं दूसरी ओर, बिना अनुमति हरे-भरे पेड़ काटे जा रहे हैं। बिलासपुर के नारायणी हॉस्पिटल के सामने एक बड़े पेड़ को चुपचाप काट दिया गया और गुरुवार सुबह उसका ठूंठ भी काट कर दबा दिया गया। अब सवाल उठता है —क्या पेड़ काटने की ली गई थी कोई अनुमति? और अगर नहीं, तो फिर कार्रवाई कब होगी?

Advertisement

 

Advertisement

बिलासपुर में एक ओर जहां ‘एक पेड़ माँ के नाम’ जैसी हरियाली बढ़ाने की मुहिम चलाई जा रही है, वहीं दूसरी ओर हरियाली की हत्या भी बेरोकटोक जारी है। मुंगेली नाका रोड से मंगला चौक की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर, नारायणी हॉस्पिटल के ठीक सामने स्थित एक बड़े और वर्षों पुराना हरा-भरा पेड़, अब सिर्फ इतिहास बन चुका है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पेड़ को अचानक काटा गया। पहले तना गिराया गया, फिर गुरुवार सुबह उसके ठूंठ को भी काटकर सड़क के नीचे दबा दिया गया। इस संबंध में जब बिलासपुर परिक्षेत्र अधिकारी से सवाल किया गया तो उन्होंने स्पष्ट किया कि, “अगर किसी संस्था या व्यक्ति द्वारा बिना अनुमति हरे-भरे वृक्षों की कटाई की जा रही है, तो यह गंभीर मामला है। संबंधित संस्था के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

सवाल यह है कि क्या इस पेड़ को काटने की अनुमति थी? अगर नहीं तो जिम्मेदार कौन?और अगर थी… तो फिर ‘हरियाली बढ़ाओ’ जैसे अभियानों की सार्थकता क्या रह जाती है?पर्यावरण संरक्षण केवल पेड़ लगाने तक सीमित नहीं… उसे बचाने का भी उतना ही महत्व है। उम्मीद है, संबंधित विभाग इस मामले में कार्रवाई करेगा और भविष्य में हरे-भरे पेड़ों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

 

 

Related Articles

Back to top button