बिलासपुर
खिलाड़ी धो रहे कालीन, बहतराई खेल प्रशिक्षण केंद्र का हाल

(जयेन्द्र गोले): बिलासपुर – बहतराई स्टेडियम से एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कबड्डी के खिलाड़ी स्टेडियम में बिछे मैट को धोते हुए नजर आ रहे हैं।वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि खिलाड़ी खुद से पानी डालकर मैट धो रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद अब कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि खिलाड़ियों से यह काम कराया जा रहा है या फिर खिलाड़ी खुद ही मैट की सफाई कर रहे हैं। फिलहाल यह जांच का विषय बना हुआ है।अब देखना होगा कि खेल विभाग और संबंधित अधिकारी इस मामले को लेकर क्या सफाई देते हैं और वायरल वीडियो की सच्चाई क्या निकलकर सामने आती है।



