मनोरंजन

‘पंचायत 2’ की एक्ट्रेस आंचल तिवारी का नहीं हुआ है निधन, एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर दी जानकारी….



‘पंचायत 2’ की आंचल तिवारी सही सलामत हैं। दरअसल, बीते दिन भोजपुरी सिनेमा के 9 लोगों के निधन की खबर सामने आई थी। सड़क हादसे में मरने वाले नौ भोजपुरी स्टार्स में से एक स्टार का नाम आंचल तिवारी था। ऐसे में मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाने लगा कि ‘पंचायत 2’ फेम आंचल तिवारी की मौत हो गई है। हालांकि, जिस आंचल तिवारी की मृत्यु हुई है वह भोजपुरी एक्ट्रेस हैं। वहीं पंचायत-2 की आंचल तिवारी जिंदा हैं और सुरक्षित हैं।


बता दें, आंचल तिवारी ने ‘पंचायत 2’ में प्रधानजी की बेटी रिंकी की पक्की सहेली का किरदार निभाया था। मीडिया रिपोर्ट्स में जब ‘पंचायत 2’ की आंचल तिवारी के निधन की खबर आई तो उनके फैंस चिंता में पड़ गए। ऐसे में ‘पंचायत 2’ की आंचल तिवारी सामने आईं और वीडियो जारी कर अपनी सलामती की खबर दी। आंचल ने स्पष्ट किया कि वह एकदम ठीक-ठाक हैं और जिस आंचल तिवारी की मौत हुई है वह भोजपुरी एक्ट्रेस थीं।


आंचल ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर बोला, ‘नमस्कार मेरा नाम आंचल तिवारी है। कल आपने न्यूज देखी होगी कि पंचायत फेम आंचल तिवारी की मौत हो गई है। तो वो आंचल तिवारी भोजपुरी एक्ट्रेस हैं। ‘पंचायत 2’ की आंचल तिवारी यहां है। सही सलामत और सुरक्षित। मेरा भोजपुरी सिनेमा से कोई लेना देना नहीं है। मैं हिंदी सिनेमा करती हूं इसलिए प्लीज मुझे भोजपुरी से कम्पेयर मत कीजिए। कुछ लोग मुझे पूनम पांडे से कम्पेयर कर रहे हैं। मैं आपको बता दूं इस फेक न्यूज में मेरा कोई हाथ नहीं है।’

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button