मनोरंजन

मार्च का महीना होगा मनोरंजन से भरपूर….आ रही हैं ये फिल्में

मार्च का महीने सिनेप्रेमियों के लिए काफी खास होने वाला है। दरअसल, मार्च में सिनेमाघरों में आठ फिल्में दस्तक देने वाली हैं। जी हां, पहले शुक्रवार से लेकर आखिरी शुक्रवार तक, लगातार मनोरंजन का डोज मिलने वाला है। जहां मार्च की शुरुआत किरण राव के निर्देशन में बनी ‘लापता लेडीज’ से होगी। वहीं इस महीने का अंत करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन की फिल्म ‘क्रू’ से होगा। यहां देखिए मार्च में रिलीज होने वाली फिल्मों की पूरी लिस्ट।

1 मार्च
दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक की आखिरी फिल्म ‘कागज 2’ 1 मार्च के दिन रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के साथ सिनेमाघरों में किरण राव के निर्देशन में बनी ‘लापता लेडीज’ भी आने वाली है।

8 मार्च
8 मार्च के दिन बॉक्स ऑफिस पर ‘शैतान’ और ‘डबल आईस्मार्ट’ के बीच क्लैश होगा। जहां ‘शैतान’ में अजय देवगन और आर माधवन नजर आएंगे। वहीं ‘डबल आईस्मार्ट’ में संजय दत्त दिखाई देंगे।

15 मार्च
पहले और दूसरे शुक्रवार की ही तरह मार्च का तीसरा शुक्रवार भी धमाकेदार होने वाला है। 15 मार्च के दिन सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘योद्ध’ और अदा शर्मा की ‘बस्तर: द नक्सल स्टोरी’ आने वाली है।

22 मार्च
22 मार्च के दिन अंकिता लोखंडे और रणदीप हुड्डा की फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ आने वाली है। यह फिल्म भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और सुधारक विनायक दामोदर सावरकर, जिन्हें वीर सावरकर के नाम से जाना जाता है, पर आधारित होगी।

29 मार्च
करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनन की फिल्म ‘क्रू’ 29 मार्च के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन राजेश कृष्णन ने किया है। इसमें दिलजीत दोसांझ और कपिल शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button