जांजगीर-चाम्पा

“ऑपरेशन शिक्षा उपहार” : पुलिस का अभिनव सामाजिक अभियान, ड्रॉपआउट बच्चों को मिलेगी नई दिशा

जांजगीर-चांपा पुलिस ने अपराध नियंत्रण के साथ-साथ समाज सुधार की दिशा में एक सराहनीय पहल की है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के मार्गदर्शन में जिले में “ऑपरेशन शिक्षा उपहार” नामक विशेष योजना की शुरुआत की जा रही है।

Advertisement

इस योजना का उद्देश्य है, ऐसे बच्चों की पहचान करना जो किसी कारणवश अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ चुके हैं, और उन्हें फिर से शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना।

Advertisement

इसके लिए जिले के सभी कॉलेजों के प्राचार्य एवं प्रोफेसरों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान, सर्वे और पुनर्वास की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई।

इस अभियान के तहत कॉलेजों और स्कूलों के छात्र-छात्राओं से कहा गया है कि वे अपने आस-पास के ऐसे बच्चों की जानकारी जुटाएं जिन्होंने पारिवारिक, आर्थिक या अन्य कारणों से पढ़ाई छोड़ दी है। इन बच्चों का बायोडाटा तैयार कर पुलिस विभाग को सौंपा जाएगा।

सभी ड्रॉपआउट बच्चों की काउंसलिंग की जाएगी और कलेक्टर सहित शिक्षा, समाज कल्याण और महिला बाल विकास विभागों के सहयोग से उन्हें दोबारा स्कूल या कॉलेज भेजने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय का कहना है : “यह अभियान केवल अपराध रोकथाम तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज में स्थायी शांति और सुधार लाने का एक प्रयास है। यदि हम बच्चों को सही दिशा और अवसर देंगे, तो अपराध अपने आप कम होंगे।

जिला पुलिस ने नागरिकों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों और अभिभावकों से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय सहयोग करें, ताकि हर बच्चे को शिक्षा और सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर मिल सके।

 

Related Articles

Back to top button