लोक संस्कृति के रंगों में रंगा नवा रायपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हुआ आत्मीय स्वागत

छत्तीसगढ़ की धरती आज उल्लास और उत्साह से सराबोर रही, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नवा रायपुर में भव्य स्वागत किया गया। पूरा शहर लोक संस्कृति के रंगों से सजा नजर आया।
रायपुर से लेकर नवा रायपुर तक जगह-जगह पारंपरिक नृत्य, लोक गीत, ढोल-नगाड़ों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ लोगों ने प्रधानमंत्री का अभिवादन किया। युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने एक साथ “मोदी-मोदी” के जयकारों के बीच उनका स्वागत किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने भी मुस्कुराकर और हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन स्वीकार किया तथा छत्तीसगढ़वासियों को शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री का स्वागत क्रमशः
- जैनम मानस के सामने – जीएसटी पॉइंट,
- मंदिर हसौद क्रॉसिंग – लखपति दीदी पॉइंट,
- टी पॉइंट नवा रायपुर – नक्सल मुक्त भारत पॉइंट,
- फेसिलिटी सेंटर – प्रधानमंत्री आवास योजना पॉइंट,
- तथा सीबीडी एंट्री सेक्टर में किया गया।
हर स्वागत स्थल पर पारंपरिक परिधानों में सजे कलाकारों और आम नागरिकों ने प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया। तिरंगे झंडे और फूलों की वर्षा से पूरा मार्ग देशभक्ति के रंगों से महक उठा। यह अवसर छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के रजत जयंती वर्ष में प्रधानमंत्री के आगमन को और भी ऐतिहासिक बना गया।




