पुलिस को मिली बड़ी सफलता : ऑपरेशन शंखनाद के तहत कुख्यात गौ-तस्कर गिरफ्तार

जशपुर पुलिस को ऑपरेशन शंखनाद के तहत एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात गौ-तस्कर ईरशाद खान को पुलिस ने दबोच लिया है। जिले के तीन थानों में गौ-तस्करी के मामलों में वांछित आरोपी पर पहले से स्थाई वारंट भी जारी था।
जशपुर जिले के साइंटांगरटोली निवासी मो. ईरशाद खान को जशपुर पुलिस ने एक संयुक्त घेराबंदी कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कई वर्षों से गौ-तस्करी के मामलों में फरार चल रहा था। उस पर दोकड़ा चौकी, सिटी कोतवाली जशपुर और थाना तपकरा में अलग-अलग केस दर्ज थे।ईरशाद खान के खिलाफ अब तक कुल 50 नग गौ-वंश की तस्करी के मामले सामने आए हैं।
📍 दोकड़ा चौकी द्वारा 11 गाय,
📍 सिटी कोतवाली द्वारा 9 गाय,
📍 तपकरा थाना द्वारा ट्रक से 30 गाय ज़ब्त की गई थी।
पुलिस के अनुसार, ईरशाद खान 1 सितंबर 2024 की रात को बंदरचुंआ क्षेत्र में पीकअप वाहन से गौ-तस्करी कर रहा था, लेकिन पुलिस की नाकेबंदी देख वाहन छोड़कर फरार हो गया था। पीकअप वाहन में 11 नग गौ-वंश क्रूरता से बंधे हुए मिले थे।इसी तरह मार्च 2022 में एक अन्य मामले में बालाछापर क्षेत्र में पीकअप वाहन पलटने से 9 गायें बरामद हुई थीं, जिसमें एक की मौत हो गई थी।फरवरी 2023 में तपकरा थाना क्षेत्र में ट्रक से 30 गौ-वंश को क्रूरतापूर्वक झारखंड ले जाने की कोशिश भी ईरशाद खान द्वारा की गई थी।
पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि : “मो. ईरशाद खान की गिरफ्तारी से गौ-तस्करी के सिंडीकेट को बड़ा झटका लगा है। ऑपरेशन शंखनाद आगे भी जारी रहेगा।”




