बिलासपुर

बिलासपुर में एपीसीसीएफ की समीक्षा बैठक, वृक्षारोपण और परियोजनाओं की प्रगति पर दिए अहम निर्देश

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर –  बुधवार को बिलासपुर वन वृत्त में एक अहम प्रशासनिक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रभारी अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक शालिनी रैना ने विभिन्न वन मंडलों की समीक्षा की और महत्वपूर्ण निर्देश दिए। बैठक का उद्देश्य वार्षिक निरीक्षण के तहत कामकाज की स्थिति को परखना और आगामी योजना बनाना है।

Advertisement

प्रभारी एपीसीसीएफ मानव संसाधन विकास एवं आईटी तथा मुख्य वन संरक्षक सतर्कता एवं शिकायत अतिरिक्त प्रभार में तैनात वरिष्ठ वन अधिकारी शालिनी रैना बुधवार को बिलासपुर पहुंचीं। यहां उन्होंने सीसीएफ कार्यालय में सर्किल के अंतर्गत आने वाले सभी 10 डिविजनों के डीएफओ के साथ समीक्षा बैठक ली। बैठक में वृक्षारोपण अभियान, लंबित परियोजनाओं पर चर्चा की गई। शालिनी रैना ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्षा ऋतु का पूरा लाभ लेते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण किया जाए और इसकी मॉनिटरिंग नियमित हो।

Advertisement

बिलासपुर वन वृत्त में हुई इस समीक्षा बैठक के जरिए वन विभाग की योजनाओं की प्रगति का आकलन किया गया। वहीं, मानसून के इस सीजन में पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण जैसे कार्यों को गति देने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि यह हमारा वार्षिक निरीक्षण होता है, उसी के तहत मैं बिलासपुर आई हूं। यहां सर्किल के सभी डिविजनों के अधिकारी मौजूद थे। हमने कार्यालय में चल रहे कार्यों की समीक्षा की क्या चल रहा है, कैसे किया जा रहा है, उसका निरीक्षण किया गया। वृक्षारोपण का कार्य पूरे प्रदेश में चल रहा है, उसमें बिलासपुर भी सक्रिय रूप से भाग ले रहा है।

बैठक के दौरान बिलासपुर सीसीएफ प्रभात मिश्रा समेत बिलासपुर, मुंगेली, कटघोरा कोरबा , मरवाही समेत अन्य वन मंडल के डीएफओ उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में चल रहे कार्यों की प्रगति सुनिश्चित करने और आगामी मानसून सीजन में वृक्षारोपण जैसे अभियानों को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के साथ-साथ यह बैठक प्रदेश के वन प्रबंधन की गुणवत्ता और पारदर्शिता को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है

 

Related Articles

Back to top button