रायपुर
तेज रफ्तार का कहर: ट्रक ने युवक को रौंदा, मौके पर हुई मौत….

रायपुर – तेज रफ्तार ट्रक ने एक युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना राजधानी रायपुर के रिंग रोड नंबर-1 स्थित उद्योग भवन के पास की है, जहां देर रात एक युवक सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान सत्यदीप कुमार सेन, उम्र 34 साल, निवासी काशीराम नगर के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि युवक महावीर नगर से काशीराम नगर जाते समय खाना लेकर सड़क पार कर रहा था, तभी यह हादसा हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही राजेन्द्र नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।फिलहाल पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुटी है, वहीं इस घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।




