बिलासपुर

नदी किनारे संदिग्ध हालात में मिली अज्ञात महिला की लाश, पुलिस कर रही जांच….

बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्राम शिवटीकारी स्थित शिवनाथ नदी किनारे रविवार को एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।

Advertisement

Advertisement

महिला की उम्र लगभग 20 से 30 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि मृतका के दाहिने हाथ पर त्रिशूल और महादेव का टैटू बना हुआ है, वहीं बाएं हाथ पर अंग्रेजी में ग्राफिक स्टाइल का टैटू है।फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

थाना पचपेड़ी पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को इस तरह की महिला के लापता होने की जानकारी मिले तो थाना प्रभारी पचपेड़ी (मो. 9479193043) या बिलासपुर कंट्रोल रूम (मो. 9479193099) पर सूचना दें।

Related Articles

Back to top button