बिलासपुर

सरकंडा में ऑनलाइन सट्टे का भंडाफोड़, 1.80 लाख नगद व 16 मोबाइल जब्त, एक गिरफ्तार

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र के अटल आवास में चल रहे ऑनलाइन गेमिंग सट्टा कारोबार का खुलासा हुआ है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी सुरेश प्रजापति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 1 लाख 80 हजार रुपये नकद, 16 मोबाइल, 2 लैपटॉप, 30 से ज्यादा फर्जी सिम और कई बैंक दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

Advertisement

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी ‘के.एल.जी. पैनल’ के जरिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स जैसे Aviator, Wingo और Casino पर सट्टा खिलवाता था। ग्राहक टेलीग्राम और व्हाट्सएप के जरिए जुड़ते थे और मोटी रकम का लेन-देन किया जाता था।

Advertisement

 

Related Articles

Back to top button