छत्तीसगढ़

होली के दिन नमाज पढ़ने के समय मे हुआ बदलाव

यूपी में होली और जुम्मे की नमाज को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने मस्जिदों में नमाज पढ़ने का समय 2 से 3 बजे तक कर दिया है। इसी कड़ी में होली के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने बड़ा निर्णय लेते हुए शुक्रवार को मस्जिदों में जुमे की नमाज का समय बदल दिया है। ऐसे में शुक्रवार को मस्जिदों में नमाज 2 से 3 बजे तक होगी।

Advertisement

इसको लेकर छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने कहा कि, मस्जिदों में जुमे की नमाज दोपहर 12 बजे नहीं होगी। शुक्रवार को मस्जिदों में नमाज 2 से 3 बजे तक होगी। आपसी भाईचारे बना रहे, इसलिए यह निर्णय लिया गया है। इसके लिए वक्फ बोर्ड का आदेश मुतवल्ली को भेज दिया गया है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button