छत्तीसगढ़

गणतंत्र दिवस पर वक़्फ़ बोर्ड का बड़ा फैसला, मस्जिदों और दरगाहों में शान से लहराएगा तिरंगा

रायपुर। गणतंत्र दिवस को लेकर छत्तीसगढ़ राज्य वक़्फ़ बोर्ड ने बड़ा और अहम निर्देश जारी किया है। बोर्ड ने प्रदेश के सभी मस्जिदों, दरगाहों और इमाम बाड़ों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा शान से फहराने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement

इसके साथ ही वक़्फ़ बोर्ड ने एक और बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अब 15 अगस्त और 26 जनवरी जैसे राष्ट्रीय पर्वों के आयोजन के लिए अनुदान भी दिया जाएगा। आवेदन करने पर मस्जिद, दरगाह और इमाम बाड़ों को 5 से 7 हजार रुपये तक का अनुदान मिलेगा।यह राशि तिरंगा फहराने, परिसर की सजावट करने और मिठाई वितरण जैसे कार्यक्रमों के लिए दी जाएगी। वक़्फ़ बोर्ड के अनुसार यह व्यवस्था अगले वित्तीय वर्ष से पूरे प्रदेश में लागू की जाएगी।

Advertisement

वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष सलीम राज ने इस फैसले की पुष्टि करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करना है।बोर्ड के इस फैसले को लेकर अल्पसंख्यक समुदाय में उत्साह देखा जा रहा है और गणतंत्र दिवस पर प्रदेश भर में मस्जिदों और दरगाहों में देशभक्ति का माहौल नजर आएगा।

Related Articles

Back to top button