देश

सेना का वाहन खाई में गिरा, 10 जवानों की मौत….

जम्मू-कश्मीर – भारतीय सेना का एक वाहन गहरी खाई में गिर गया। इस भीषण दुर्घटना में 10 जवानों की मौत हो गई है। सेना के अधिकारियों के अनुसार हादसे का शिकार हुए वाहन में कुल 17 जवान सवार थे।

Advertisement

शुरुआत में हादसे में 4 जवानों की मौत की पुष्टि हुई थी, लेकिन गंभीर रूप से घायल 6 अन्य जवानों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही सेना और प्रशासन की रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।दुर्घटना में घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। सेना के वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Advertisement

हादसे पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि डोडा में हुई इस दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में 10 बहादुर भारतीय सैनिकों के बलिदान से उन्हें अत्यंत दुख हुआ है। उन्होंने कहा कि देश अपने वीर जवानों की सेवा और सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेगा। साथ ही उन्होंने शहीद जवानों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और घायल सैनिकों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Related Articles

Back to top button