छत्तीसगढ़

13 दिसंबर को साय सरकार के एक वर्ष होंगे पूरे, स्कूलों में होंगी विशेष गतिविधियां….

Advertisement

रायपुर – 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल का एक साल पूरा होने जा रहा है। इस मौके पर प्रदेश के स्कूलों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

Advertisement

स्कूलों में आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। डीपीआई (निदेशालय लोक शिक्षण) ने सभी संयुक्त संचालकों को निर्देश जारी कर कार्यक्रमों को सुचारू रूप से आयोजित करने के लिए कहा है।

विशेष आयोजनों के तहत छात्रों को साय सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा निबंध लेखन, चित्रकला प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाने की योजना है।

सरकार के एक साल पूरे होने पर यह आयोजन न केवल छात्रों को जागरूक करेगा, बल्कि प्रदेश की नई पीढ़ी को सरकार की नीतियों और विकास कार्यों से भी परिचित कराएगा।

Related Articles

Back to top button