छत्तीसगढ़
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक शुरू, चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस बना रही रणनीति

चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस की रणनीति तय, ED के खिलाफ सड़क पर उतरने की तैयारी
रायपुर – पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय पहुंच चुके हैं, जहां चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस ने आपात बैठक बुलाई है।प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की अगुवाई में चल रही बैठक में भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू, उमेश पटेल समेत कांग्रेस के सभी बड़े नेता और विधायक मौजूद हैं।
सूत्रों के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस अब आक्रामक रुख अपनाने जा रही है। बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस में बड़ा एलान हो सकता है।कांग्रेस का दावा है कि चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित है। अब पार्टी ED के खिलाफ सड़कों पर उतरने की रणनीति बना रही है।




